Monday, April 29, 2024
No menu items!

सफाई के लिये सरकार के दावे खोखला साबित

शिकायत करने के बाद गन्दगी का अम्बार कायम
विवेक त्रिपाठी
जौनपुर। जहां सूबे की सरकार सफाई को लेकर बड़े—बड़े दावे करती है, वहीं नगर पालिका परिषद जौनपुर के अंतर्गत एक मोहल्ला कालीकुत्ती है जहां जिले की मानी—जानी हस्तियां रहती हैं। जानकारी के अनुसार साफ सफाई में लापरवाही के चलते लगभग 15 दिन से झाड़ू नहीं लगा है। सफाईकर्मी 4—5 दिन में एक बार कूड़ा उठाने आता है। आने—जाने वाले लोग नाक दबाकर गुजरते हैं लेकिन इसका कोई फर्क न नगर पालिका को है और न ही जिला प्रशासन को। कई बार समाचारों के माध्यम से इस मामले को प्रकाशित भी किया गया लेकिन वहीं ढाक के तीन पात जैसी रवैया चली आ रही है।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है। आज ही कूड़ा साफ हुआ है। जब सफाई के बाद की गंदगी है। गंदगी के अंबार में कितनी गंदगी रहती होगी। वहीं एक तरफ नगर पालिका का चुनाव भी तेवर ले रहा है। सभासद की दावेदारी कर रहे लोगों को भी अपने वार्ड में गंदगी नहीं दिखाई दे रही है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अगर जिला प्रशासन समय रहते सफाई पर ध्यान नहीं दिया तो आस-पास रह रहे लोग हैजा, डायरिया, डेंगू आदि जैसी तमाम बीमारियों का शिकार होंगे। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से की गई लेकिन सफाई में कोई फर्क देखने को नहीं मिला। आस-पास रह रहे विवेक त्रिपाठी, अमरेश मिश्रा, अनिल गुप्ता, विवेक उपाध्याय आदि ने गंदगी की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular