Monday, April 29, 2024
No menu items!

गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंगरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  • नगर पालिका परिसर में लाभार्थियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नई बाजार से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवधी लोक कलाकार अनुराग पंडित मुख्य रूप से शामिल रहे। तिरंगा यात्रा नई बाजार से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के मुख्य तिराहे पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में डीजे के साथ नगर के उत्साही युवकों ने 76 फिट लम्बा तिरंगा हाथों में देशभक्ति से ओत—प्रोत नारों के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गीत बजाये जा रहे थे। तिरंगा यात्रा मुख्य तिराहे पर पहॅुचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी जिसे सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि आज कि यह तिरंगा यात्रा हमें स्वतन्त्रता आन्दोलन में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के प्रति उनके बलिदान पर कृतज्ञता अर्पित करने का है।

आज उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सबको यह सुअवसर प्राप्त हुआ है। यात्रा समापन के पश्चात नगर पालिका परिषद प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही एल0ई0डी0 प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, भोलानाथ मिश्रा, अर्चना शुक्ला, रवि दुबे, अमित शुक्ला, शास्वत मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, रितेश सिंह, शिद्धांत दूबे, शिवांक विक्रम सिंह, राजीव केशरी मण्डल अध्यक्ष, नीलम गुप्ता सहित वार्ड के सभासदगण, शिवानन्द वास्को अवर अभियन्ता, रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक के अलावा नगर पालिका के तमाम कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular