Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूविवि में गुझिया, पापड़, रंगोली का दिया गया प्रशिक्षण

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत लगातार प्रत्येक त्योहार पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जाता है। कुलपति की मंशा रहती है कि जब कोई भी पर्व आए। ऐसे कमजोर वर्ग की महिलाओं का आर्थिक संकट दूर करने में विश्वविद्यालय की ओर से मदद किया जा सके। इसी क्रम में होली के त्योहार को देखते हुए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज हुआ। डॉ जाह्नवी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण होली के त्योहार के निमित्त तीन गाँव जसोपुर, कन्हाईपुर एवं उमरपुर में कराया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ मधुलिका त्रिपाठी गृहविज्ञान हंडिया पीजी कॉलेज तथा संजू द्वारा दिया गया। इसमें गुझिया, पापड़, बड़ी रंगोली का रंग आदि बनाने तथा पैकेजिंग दोनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरांत तीन फरवरी शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में ही संकाय भवन में होलिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन्हीं महिलाओं द्वारा बने उत्पादों को बाज़ार भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गरीब महिलाएँ भी होली पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular