Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कड़ाके की ठण्ड में जरूरतमन्द को गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन ने बांटे कम्बल

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित गुरुक्षेत्र फाउंडेशन कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि समाजसेविका अंजू पाठक एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर संत प्रसाद उपाध्याय, संस्थापक आलोक उपाध्याय और वरिष्ठ अधिवक्ता टीएन सिंह रहे जिन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस दौरान ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय ने अतिथि को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर भेंट किया। तत्पश्चात कंबल वितरण किया। कंबल लेने के लिए कई गांव और मुहल्ले से काफी संख्या में जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे।
संस्थाध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले और कोई भी गरीब संस्था द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। सचिव शुभम चतुर्वेदी ने कहा कि गुरूक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा गरीब, विधवा और दिव्यांगों में ठंड से राहत के लिए पूरे प्रदेश में कम्बल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और प्रदेश में फाउंडेशन की ओर से 2500 कंबल वितरित करने का लक्ष्य है। सदर क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए ज़रूरतमंद को ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरित किए गए जिसे पाकर जरूरतमंद के चेहरे खिल उठे जिसके लिए हम संस्था का धन्यवाद करते हैं।
इस अवसर पर सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, बृजेश उपाध्याय, आंचल विश्वकर्मा, वंदना सिंह, संध्या चौबे, पूर्व प्रधान रामराज सिंह, गोरखनाथ उपाध्याय, अमित गुप्ता, शोभनाथ मिश्रा, सत्यम सिंह, अतुल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular