Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ट्रेलर खराब होने से खेतासराय में आधे घण्टे लगा जाम

  • पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात को कराया बहाल

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला क़स्बा में रविवार की अपराह्न जाम के चपेट में आ गया। पुलिस बूथ के समीप शाहगंज मार्ग पर ट्रेलर खराब हो गया। आधे घंटे के बाद पहुँची पुलिस ने ट्रैफिक को बारी बारी रिलीज़ कराया। लगभग 40 मिनट बाद गाड़ी बनी तब वह गन्तव्य के लिए रवाना हुआ। यातायात को बहाल कराने में पुलिस को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि रविवार को तीन बजे मुख्य मार्ग पर उक्त स्थान पर ट्रेलर खराब हो गयी जिससे जगह-जगह नगर में जाम लग गया।

दोनों पटरियों पर वाहनों के कतार लग गई। दुपहिया वाहन और राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो उठा। पुलिस बूथ पर मौजूद जवानों ने जाम हटाने में असफ़ल रहे। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस फोर्स भेजकर जाम को हटवाया। मुख्य मार्ग, स्टेशन गली, दीदारगंज और खुटहन मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे। क़रीब 3:40 बजे उक्त ट्रेलर की मैकेनिक ने मरम्मत की तब जाकर वह आगे के लिए रवाना हुई। मुख्य मार्ग के वनवे को रोककर पुलिस ने बारी बारी वाहनों को पार कराया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular