Sunday, April 28, 2024
No menu items!

केराकत रेलवे संघर्ष समिति की मेहनत ला रही रंग

  • टिकटों में हो रही बढ़ोत्तरी, चौथे दिन भी जारी रहा अभियान

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केराकत रेलवे स्टेशन से रेल टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए रेलवे संघर्ष समिति का अभियान लगातार जारी है। अभियान के चलते टिकटों की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने बस और अन्य छोटे निजी और सवारी वाहनों से जौनपुर और औड़िहार या गाजीपुर जाने वाले यात्रियों से ट्रेन से ही यात्रा करने के लिये प्रेरित किया। अभियान के सदस्यों का कहना है कि यदि अन्य ट्रेने भी रुकने लगेंगी तो टिकटों की बिक्री और बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय की ओर से लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को इनकार किए जाने के बाद रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य आक्रोशित हो उठे। समिति के सदस्य रेल मंत्रालय पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि स्टेशन को 23 अप्रैल 2022 को स्टेशन का दर्जा मिला तब जाकर केराकत रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आया।
मगर रेल मंत्रालय को 2019-20 का आंकड़ा दिखाकर लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव पर प्रश्न लगा दिया गया जिसका पत्र जारी होते ही संघर्ष समिति के साथ साथ क्षेत्रीय जनता अपने आप को ठगा महसूस करने लगी। बता दें कि स्टेशन को दर्जा प्राप्त होने के बाद रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई लिहाजा मई 2023 में 3458 यात्री केराकत रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रेलवे को 101756.00 का मुनाफा दर्ज कराया। जिसके बाद सफर करने वाले यात्रियों की प्रतिदिन की यात्रा औसतन दर 61 रही। रेलवे के मुनाफे को देखते हुए संघर्ष समिति ने लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को उठाने लगे। अभियान में सर्वेश दीक्षित, मनोज कमला पुरी, अनिल कुमार, सोनकर गांगुली, सुभाष यादव, वकील अहमद अंसारी, हंस कुमार सोनकर मैकाले आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular