Monday, April 29, 2024
No menu items!

हजरत अली का जन्मदिन धूमधाम से मना

जौनपुर। मुसलमानों के चौथे खलीफा व शियाओं के पहले इमाम हजरत अली अ.स. का जन्मदिन गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के शाही किला गेट पर शाम को बड़ा केक मौलाना महफूजुल हसन खां पेश इमाम शिया जामा मस्जिद की सरपरस्ती में काटा गया। इसके पहले नज्रे मौला करके लोगों ने एक—दूसरे को बधाई दिया। वहीं उन्होंने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद स.अ. के दामाद अमीरूल मोमनीन हज़रत अली अ.स. का जन्म विश्व विख्यात खानए काबा में इस्लामी माह की 13 रजब को हुआ था।

हजरत अली ही एक मात्र शख्यित थी जिनका जन्म खानए काबा में हुआ। उनकी बहादुरी, जाबांजी, वफादारी, इंसाफ पसंदी, शराफत, सब्रा व कुर्बानी की ऐसी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं देखने को मिलती है। नमाज के बाद महफिल का दौर शुरू हुआ जिसमें शायरों ने अपने कलाम पेश कर मौला अली की शान में कसीदे पढ़ा। इस अवसर पर सैयद शाहदाउल हसन, माजिद हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। किला गेट पर लोगों में फल, मिठाइयां, बच्चों में कापियां, पेंसिल सहित अन्य समाग्रियों का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular