Monday, April 29, 2024
No menu items!

हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम से लोगों में पोषण व स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता

अवधेश मौर्य
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम पंचायत नरौली में महिलाओं के साथ बैठक हुई जहां 0 से 6 साल के बच्चों की माता ने भाग लिया। उन महिलाओं को हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम के चार मुख्य संदेश बताये गये। इस मौके पर बताया गया कि 0 से 6 माह तक के बच्चों को केवल मां का दूध, सातवें महीने के पहले सप्ताह में ऊपरी आहार, कौन सा आहार कब और कितनी मात्रा में देना चाहिए, साबुन पानी से हाथ धोना आवश्यक है।

उपस्थित महिलाओं ने बताया कि हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम से हमारे दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। हम हेलो डॉक्टर दीदी व उपस्थित स्टाफ को धन्यवाद देना चाहते हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी और आशा के साथ आरसी मनोज जी, डीसी कृष्ण मुरारी, बीसी रामजीत वर्मा, एफडी अमरीश मौर्य, ममता जी आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular