Monday, April 29, 2024
No menu items!

असहायों व निर्बलों की सहायता सबसे बड़ा धर्म: डा. अंकिता

जौनपुर। असहायों व निर्बलों की सहायता सबसे बड़ा धर्म है। पत्रकार स्वतंत्र रूप से जीवन निर्वाह करते हुए समाज की सेवा करता है। उक्त विचार आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिताराज ने जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि कहा कि गर्मी, सर्दी और बरसात की परवाह न करते हुए पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्वच्छ भोजन एवं स्वच्छ पानी, व्यायाम तथा आराम करने के साथ पढ़ाई के लिये प्रेरित किया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अपनी शिक्षा पूरी करने वाली गुजरात की एक महिला का उदाहरण भी दिया।
अध्यक्षीय संबोधन में नपाप के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि संघ समाजसेवा का कार्य भी करता है जो सराहनीय है। अतिथियों का अभिवादन संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम और संचालन महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लोगों को कंबल वितरित किया गया।
क्त अवसर पर समाजसेवी प्रदीप सिंह, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह, पत्रकार जेड हुसैन, भारतेन्दु मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, राजमूर्ति शर्मा, देवी सिंह, राजेश मौर्य, डा. मनोज वत्स, अरविंद सिंह बेहोश जौनपुरी, विनोद विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, स्वतंत्रत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular