Monday, April 29, 2024
No menu items!

जरूरतमन्दों की मदद करना परमात्मा की सेवा के समान: राम प्रसाद

  • धर्मा इंजीनियरिंग ग्रुप के चेयरमैन ने कम्बल वितरण कर पहुंचायी राहत

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बसगित के प्रधान व धर्मा इंजिनियरिंग ग्रुप गुजरात के चेयरमैन राम प्रसाद यादव ने जरूरतंदों को 700 कंबल व शाल वितरित किया। साथ ही कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद से परमात्मा की सेवा करने के बराबर फल मिलता है। हमें जीवन में सदैव पात्र लोगों की मदद करनी चाहिए जिनकी मदद करने से मन को शांति मिलने के साथ साथ परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं।

उनकी मदद से मिलने वाली मन की शांति दुनिया की किसी अन्य वस्तु से प्राप्त नही होती। हमें अपना जीवन स्वयं के लिए नही बल्कि दूसरों के लिए जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर वर्ष वह इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित करते है जिससे जरूरतमंद को जरूरतों को पूरी कर सके।

साथ ही वह सम्पन्न लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते रहते है। उन्होंने बताया कि मानवता का धर्म सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने मानव जीवन में अपने तक सीमित नहीं रहकर दूसरे लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि उनकी मदद करने से उनका आती प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर धर्मेंद्र राय, विजय बहादुर यादव, अशोक यादव, शशि यादव, विजयी सरोज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular