Sunday, April 28, 2024
No menu items!

तेज रफ्तार बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मारी, तीन घायल

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक 55 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दिया। टक्कर से अधेड़ तथा बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के अनुसार लाइन बाजार क्षेत्र के कुड़वा चौराहा निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ गोलू 25 वर्ष पुत्र मूलचंद अपनी बाइक पर अपने पड़ोसी अनुराग कुमार पुत्र महेश चंद्र को बिठाकर किसी काम से जफराबाद आ रहा था। उक्त स्थान पर दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई कैलाश यादव निवासी बख्तरी थाना केराकत को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद कैलाश यादव तथा बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। गोलू के पैर में फैक्चर हो गया तथा बाकी दोनों को भी काफी चोटें आयीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular