Monday, April 29, 2024
No menu items!

हिन्दुओं की बढ़ती असुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हिन्दूवादी संगठन

  • अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। देश में हिन्दुओं की बढ़ती असुरक्षा सहित तमाम मांगों को लेकर शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने कहा कि आज देश में हिन्दू स्वयं को अत्यन्त असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश के बहुल हिन्दू समाज की भावनाओं को निरंतर आहत किया जा रहा है। अपने ही देश में अपनी ही धार्मिक भावनाओं को जिहादी मानसिकताओं के समाज द्वारा अपमानित होते हुए जीवन यापन को मजबूर है।

देश में आज अलग-अलग प्रांतों में हिंदुओं की हत्या हो रही है। जिहादियों द्वारा केरल हो गुजरात हो राजस्थान हो, उत्तर प्रदेश हो, कर्नाटक हो, कश्मीर हो या वर्तमान में मणिपुर में जिहादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या हो रही है। गाय काटी जा रही है। हिंदू बेटी सुरक्षित नहीं है। उनके साथ लव जिहाद, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि श्रावण मास जो हिंदुओं का पवित्र मास है, में देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने हेतु देश के अनेक भागों में कांवड़ यात्रा निकलती है।

कावड़ियों पर हमले हो रहे हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों पर हमला हो रहा है। उनकी हत्या हो रही है। उनके वाहन जलाकर हिंदुओं की सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है। हरियाणा के नूह मेवात सोहना गुरुग्राम सहित अनेक स्थानों पर आज संवेदनशीलता बनी हुई है। नूह में यात्रा करने वाले हिंदुओं पर हमले हुए। उनके वाहनों को जलाया गया। हिन्दुओं की संपत्तियों को लूटा गया। पुलिस बल पर हमले किए गए। उनके वाहन जलाए गये। इसी प्रकार दिल्ली के नागलोई में मोहर्रम पर योजनाबद्ध तरीके से हमले हुए। बहन—बेटियों के साथ अत्याचार हुआ।

वाहनों को जलाया गया। पुलिस पर हमले किये गये। ऐसी स्थिति में जब सुरक्षा बल ही असुरक्षित है, तब सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? वक्ताओं ने कहा कि देश में समान कानून संहिता व जनसंख्या कानून लागू किया जाय। देश में गौरक्षा प्रतिबंध कानून केंद्रीय कानून लागू हो। महिला सुरक्षा हेतु लव जिहाद एक्ट तैयार कर लागू किया जाय। मणिपुर के दंगों में हिंदू समाज को अविलम्ब उनके मकान दिये जायं। साथ ही मृतक के परिवारों को 10000000 रूपये एवं घायलों को 5000000 क्षतिपूर्ति दी जाय तथा संपत्ति का मुआवजा भी दिया जाय।

मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाय। देश में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या जिहादी घुसपैठियों को तुरंत पहचान देश से बाहर किया जाय। तभी हिन्दू समाज को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर तरुन शुक्ल प्रांतीय महामंत्री अहिप, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद, संजय दुबे प्रांत संगठन मंत्री, पवन राय जिला महामंत्री, चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप, अंकित गुप्ता जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, शिवम तिवारी नगर मंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद, कृष्ण दत्त दूबे जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, दरोगा सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा सहित अन्य कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular