Monday, April 29, 2024
No menu items!

हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का हुआ रंगारंग आगाज

  • शानदार प्रस्तुतियों ने जीता फैंस का दिल

एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। ओडिशा के कटक स्थित बाराबाती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने अपने संगीत और नृत्य कला के जरिए प्रस्तुति दी। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दिशा पटानी 40,000 से अधिक दर्शकों के बैठने वाले खचाखच भरे स्टेडियम के सामने प्रस्तुति दी।
बाराबाती स्टेडियम में दर्शकों के लिए उद्घाटन समारोह देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग स्टेडियम के बाहर भी दर्शक देख सकें इसके लिए 16 हॉकी फैन पार्कों में बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई है। इन एलईडी स्क्रीनों पर दर्शकों ने उद्घाटन समारोह जोर शोर के साथ देखा।
इस दौरान बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने हॉकी विश्व कप 2023 के आधिकारिक गाने हॉकी है दिल मेरा को गाया, जिसे उन्होने ही कंपोज किया है। इस गाने को प्रीतम ने 11 अन्य गायकों के साथ स्टेज पर गाया। प्रीतम के अलावा इस कार्यक्रम में के-पॉप बैंड: ब्लैक स्वान की संगीत शैली पर भी झूमने का मौका भी दर्शकों को मिला। इसमें स्थानीय ओडिशा गायिका श्रेया लेंका ने भी जबरदस्त प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में गायक बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी दमदार प्रस्तुति दी, जिनके संगीत पर दर्शक जमकर झूमे। बता दें कि FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के 15वें संस्करण का आगाज हो गया है। विश्व कप का पहला मुकाबला 13 जनवरी को भुवनेश्वर में बनाए गए नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular