Monday, April 29, 2024
No menu items!

गोपी घाट पर हुआ होली महोत्सव ‘फाग जौनपुर’ का आयोजन

जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान व शंकर संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका की प्रातः मां गोमती के पावन तट गोपी घाट पर होली महोत्सव “फाग जौनपुर” का आयोजन हुआ।अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि अपनी पुरानी संस्कृति को जीवित रखने हेतु दोनों संस्थाओं का यह एक छोटा सा संयुक्त प्रयास है जो धीरे—धीरे विराट रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह रहे। शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकार क्रमशः अशोक बवाली, गोपी रावत, अतुल कुमार, बंटी की गीत पर श्रोता जमकर झूमे। साथ ही प्रख्यात फगुआ गायक मनोज सोनी कोमल व भजन गायक अभिषेक मयंक की प्रस्तुति ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर डा0 अशोक अस्थाना, सूर्य प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, शशि श्रीवास्तव, बृजेश मौर्य, मोहनीश शुक्ल, उदय प्रताप यादव, चन्दन निषाद, सुधांशु विश्वकर्मा, विकास सोनकर, श्रवण निषाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक चन्दन निषाद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular