Monday, April 29, 2024
No menu items!

शाहगंज में होगी बरसाने की तर्ज पर होली: खुशबू जायसवाल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के गोपेश्वर मंदिर में 15 मार्च की शाम 3 बजे से 6 बजे तक प्राकृतिक रंगों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही बरसाने की तर्ज पर होली मिलन होगा जिसमें महिलाएं जमकर अबीर—गुलाल एवं फूलों की होली खेल सकेंगी। उक्त बातें पत्रकार वार्ता में ब्यूटीशियन खुशबू जायसवाल ने कही जहां नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि नगर में पहली बार बरसाने की तर्ज पर महिलाओं के लिए होली मिलन रखा गया है। इस दौरान गोपेश्वर मंदिर से जुड़े ट्रस्ट की निर्देशिका सुनीता अग्रवाल ने कहा कि मंदिर में महिलाओं के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक अबीर गुलाल की होली खेलने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular