Sunday, April 28, 2024
No menu items!

वाहन की चपेट से होमगार्ड जख्मी

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय कंपनी में तैनात होमगार्ड ड्यूटी जाते समय वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी होमगार्ड सुनील वर्मा की ड्यूटी जनपद मुख्यालय जिलाधिकारी आवास पर लगी थी। होमगार्ड जवान घर से ड्यूटी के लिए ढखवा बाजार पहुंचा। वहां से बस पकड़ने वाला था कि किसी वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सरकारी एम्बुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ले गये जहां चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार वालों के साथ ही कई होमगार्ड के जवान भी जिला अस्पताल पहुंच गये। होमगार्ड जवानों की घर से दूर ड्यूटी लगाने पर रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular