Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सहकार भारती का सम्मान समारोह 22 जनवरी को

जौनपुर। सहकार भारती के 45वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन होगा जो 22 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से होगा। यह कार्यक्रम नगर के मुक्तेश्वर प्रसाद सभागार बीआरपी इण्टर कालेज में होगा। इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। जिला संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त एवं विशिष्ट अतिथि डा. अरूण सिंह प्रदेश संगठन प्रमुख सहकार भारती उत्तर प्रदेश हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular