Monday, April 29, 2024
No menu items!

चुनाव में जनमत मिला तो हाउस टैक्स हॉफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ: जिलाध्यक्ष

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे। साथ ही शहर में सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया, क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने किया।
सूर्य नारायण सिंह, ग़ालिब सेख, विष्णु श्रीवास्तव, डा. कमलेश भारती, देवेश सिंह, अतुल तिवारी, संजय पाल प्रभारी, अमरनाथ यादव, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, विद्याधर मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, राज बहादुर पाल, दिवाकर मौर्या, विनोद यादव, राजेश विश्वाकर्मा, अमित श्रीवास्तव, मनीष सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव सह प्रभारी हैं।
इस अवसर पर जिला प्रभारी कैलाश पटेल, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, महासचिव विनोद प्रजापति, मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर, शशिधर चौहान, सभाजीत यादव, मानिक चंद्र मौर्य, फरहान सलमानी, राम भुवन गौतम, सीवाईएसएस के जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, सुनील कुमार, राजेश गुप्ता, बंटी अग्रहरी, चंद्रशेखर आजाद, सुशील सरोज, मोहम्मद समीम, मिठाई लाल यादव, यूथ विंग के पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular