Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर: 22 जनवरी को निकलेगी विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा

जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन इण्टर कालेज के मैदान पर 108 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन तथा शिवपुराण की कथा 23 जनवरी से प्रारम्भ होगी। इसी क्रम में 22 जनवरी को विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जायेगी। यात्रा सुबह 11 बजे से विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा शिव मन्दिर से प्रारम्भ होकर मोहम्मद हसन इण्टर कालेज पहुंचेगी। उक्त जानकारी शिव सेवा संस्थानम के संस्थापक, यज्ञाचार्य एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख स्वामी अम्बुजानन्द ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular