Monday, April 29, 2024
No menu items!

मड़हे में लगी आग पति—पत्नी झुलसे

इशरत हुसैन
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बालामऊ गांव में अचानक छप्पर में लगी आग से पति—पत्नी झुलस गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दयाराम 75 वर्ष और उनकी पत्नी शांति देवी 72 वर्ष बीती रात अपने मड़हे में सो रहे थे। अचानक उनके मड़हे में आग लग जाने के कारण पति को बचाने गई शांति देवी भी झुलस गई। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की जुटी भीड़ ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।
इनके इसी मड़हे में इनका सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें दयाराम 70 प्रतिशत झुलस गए हैं जबकि उनकी पत्नी 20 प्रतिशत झुलसी हुई है। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular