Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त: जिलाधिकारी

  • मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी में छात्राओं को दी गयीं जानकारियां

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर गुरुवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओ को साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों की अहम जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेगी। सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा। महिलाओ को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान कारगर साबित हो रहे है। उन्होंने पढ़ाई करने वाली बेटियों मोबाइल से दूर रहने की नसीहत दी जिससे उनके लक्ष्य की प्राप्ति मे भटकाव न हो।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध कम होगा। अपने आस—पास पूरी तरह से सतर्क रहे। किसी भी अपराध का शिकार न हो इसके लिए हम हर तरह से समय-समय पर शासन के निर्देश पर आप सबको जागरूक करने का प्रयास करते है। यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप की सहभागिता इसमें रहेगी। यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करे। किसी बीमारी से उतनी मौत नहीं होती जितनी सड़क हादसे मे होती है। अतिथियों द्वारा पुलिस व प्रशासन द्वारा की त्वरित कार्रवाई से लाभान्वित 10 पीड़ित महिलाओं को पौधा, छाता व टार्च प्रदान किया गया।
विद्यालय की मेधावी छात्रा विशाखा सिंह व महिमा कन्नोजिया के साथ दस मेधावी छात्राओ को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह, साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल व यातायात पर उपनिरीक्षक सुनील मिश्रा ने जानकारी दिया। छात्राओं द्वारा गीत व एकांकी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह, संस्थापक विजय बहादुर सिंह व अध्यक्ष डा. जोखन सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर समाजसेवी विनय सिंह, अरविन्द सिंह, मो. असलम, रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, कविता सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, अर्चना सिंह, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, दामिनी सिंह, बृजेश यादव, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद सिंह व आभार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular