Sunday, April 28, 2024
No menu items!

महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिला अध्ययन केन्द्र की प्रभारी ने लिया हिस्सा

अजय पाण्डेय/राकेश शर्मा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वाजिदपुर तिराहा आजमगढ़ रोड पर स्थित द जॉर्जियस हेयर, स्किन, मेकअप एंड एक्सटेंशन एण्ड एकेडमी का उद्घाटन किया जिसके पहले उनका स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट करके स्वागत किया गया। उन्होंने मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में भी महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया। उद्घाटन के दौरान महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी यूपी फतह के लिये अखिलेश को अपने गिरेबां में झांकना होगाने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। साथ ही कहा कि महिलाएं तभी सशक्त बनेंगी जब वह शिक्षित होंगी। सरकारी नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बजाय स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनें। मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति के ब्यूटी पार्लर अकैडमी की स्थापना के कार्य को सराहा। उन्होंने उनके पिता भारत प्रजापति द्वारा बेटियों की रुचि को समझकर उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रोत्साहित करने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ बनने के बजाय खुद के पैर पर खड़ी होकर अपने खर्चे के पैसे खुद कमाएं। जिस दिन बेटियां खुद काम करके अपना खर्चा स्वयं चलाने लगेंगी, उसी दिन एक सशक्त भारत का निर्माण होगा। यही प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की तरफ सार्थक कदम होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular