Monday, April 29, 2024
No menu items!

पुत्र वियोग में परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

  • घटना के तीसरे दिन भी लगातार नेताओं के सांत्वना देने का दौर जारी

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव में तीन बच्चों की मौत के सदमे से परिवार उबर नहीं पा रहा है। पुत्र वियोग में परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के तीसरे दिन बुधवार को भी दिनभर नेताओ और क्षेत्रीय लोगो द्वारा सांत्वना देने का क्रम चलता रहा। बुधवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि सिंह, ग्राम प्रधान सुदामा देवी, उनके जेठ मनीष मौर्य, मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पवारा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह सैनी, सपा के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव समेत तमाम लोगों ने तीनो परिवार के लोगो से मिलकर ढाढस बंधाया है। बताते हैं कि घटना के बाद से ही अभिषेक की मां के आसु नहीं थम रहे हैं। उनकी हालत को लेकर सभी चिंतित हैं। अभिषेक के पिता भी इकलौते पुत्र के वियोग में लगातार आसू बहा रहे हैं। लगभग यही हाल सत्यम और आयुष के परिवार का भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular