Monday, April 29, 2024
No menu items!

नपं कचगांव में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रमेश चन्द्र यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में बड़े ही हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने ध्वजारोहण किया। परिसर में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने ईओ, सभासद व कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान शहीदों व देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के बाद कार्यालय परिसर में ईओ व चेयरमैन ने पौधरोपण किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाये जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर सभासदगण, कार्यालय के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular