Monday, April 29, 2024
No menu items!

भारत को विश्व गुरू बनने के लिये 90 फीसद आबादी को सम्पन्न बनाने की जरूरत

  • फेकू राम इण्टर कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मण्डल की मनायी गयी जयन्ती

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हमजापुर फेकू राम यादव इंटर कॉलेज परिसर में मंडल कमीशन के मुखिया एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश की 90 फ़ीसदी आबादी को संपन्न होने की जरूरत है।
राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष रामकेश ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समरसता बना सकते हैं। अभी भी बहुत से लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए रोज की दिनचर्या से जूझना पड़ता है जिसके कारण समाज बटा हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता रामबली ने कहा कि देश की जब तक 90 फ़ीसदी आबादी को संपन्न नहीं बनाया तब तक भारत देश विश्व गुरु नहीं बन पाएगा, इसलिए जब दबे कुचले पिछड़े अन्य सभी को संपन्नता आर्थिक मजबूती होगी। तभी विश्व गुरू देश बनेगा। शेष 10 फीसद आबादी अपने आप भी मजबूत बन जायेगी।
डॉ जय प्रकाश ने कहा कि सामाजिक न्याय के रास्ते पर चले। अगर हम सामाजिक न्याय नहीं अपनाते हैं। अर्थात हमारे बहुत संख्यक आबादी आज भी अपने मूलभूत संसाधनों से दूर रहेगी। ऐसे में हम हिंदुस्तान को कभी विश्व गुरू नहीं बना सकते। मूलभूत संसाधनों को समाज में लाने की जरूरत है। सामाजिक न्याय आंदोलन के संयोजक अश्वनी यादव ने कहा कि देश को संपन्न गुरु बनाना है। शिक्षा संसाधन स्वास्थ्य चिकित्सा सब पर सुधार करने जोर देने की जरूरत है। एक दिन दुनिया में भारत का डंका बजेगा।
इस अवसर पर जयहिंद यादव, प्रवेश कुमार, अनिल कुमार, पिंटू यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक, मुकेश प्रजापति, दीपक जायसवाल, मोहन बिंद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular