Monday, April 29, 2024
No menu items!

बाबा साहब के कठिन परिश्रम से भारतीय संविधान की हो सकी रचना: रामकेवल

  • कृष्ण पब्लिक स्कूल के सभागार में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। संविधान दिवस पर श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल धरौरा के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि आरके कांट्रेक्शन के प्रमुख रामकेवल यादव ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी प्रारंभ की। समारोह में संविधान सभा के सदस्यों की तस्वीर की प्रति का अनावरण किया गया।
सभागार में उपस्थित सैकड़ों हाथों ने संविधान की शपथ लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेने के साथ ही संविधान को उद्देशिका पर शपथ ग्रहण कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता जिनके कठिन परिश्रम से भारतीय संविधान की रचना हो सकी। वर्तमान पाठ्यक्रम में दो चीजें काफी जरूरी है। एक तो संविधान को पढ़ना और दूसरा राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना। वहीं संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति की झलक प्रतिबिम्बित होती हैं।
वहीं सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस पर संगोष्ठी का कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों को संविधान के विषय में जानकारी प्राप्त होने के साथ ही बच्चों का मानसिक विकास होगा। हमारा संविधान पूरी तरह से भारतीय परम्परा और जीवन पद्धति से प्रेरित है। मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी संविधान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाजसेवी फौजी सुबास यादव, ग्राम प्रधान शिवपूजन, अनिल फौजी, पूर्व जिला पंचायत शर्मिला रमेश समेत सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular