Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अभाकाम के सदस्यता अभियान में जुटे स्वजातीय बन्धु

  • कई लोगों को दी गयी जिम्मेदारी, साथियों ने दी बधाई

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत जौनपुर इकाई द्वारा एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट एवं संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आज राजनीतिक क्षेत्र में कायस्थों को आगे आना चाहिए एवं स्वामी विवेकानंद जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन जौनपुर का सबसे मजबूत संगठन बनता जा रहा है और निस्वार्थ भाव से लोगो को जोड़ने का कार्य कर रहा है। आरटीओ आरआई अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को हर वर्गों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि महासभा को मजबूत करने के लिए देशभर में अभियान चल रहा है।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि समाज के कार्य में स्वार्थ नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, राष्ट्रीय सचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा। सदस्यता ग्रहण के बाद जिनको जिम्मेदारी सौंपी गई, उसमें प्रमुख रूप से राकेश श्रीवास्तव साधु राष्ट्रीय सचिव, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार प्रदेश प्रवक्ता, अनुपम श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, चन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, गिरिजेश श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री, डॉ संजय श्रीवास्तव प्रदेश संयोजक/प्रदेश प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, अजय वर्मा प्रदेश सचिव, आतिश श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री, संतोष श्रीवास्तव बीआरपी प्रदेश सह संगठन मंत्री, अंकित श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट जिला महासचिव, राकेश श्रीवास्तव पांडेयपुर जिला उपाध्यक्ष, अतुल श्रीवास्तव ऑडिटर सिविल कोर्ट अधिवक्ता संघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, विनय श्रीवास्तव नगर पालिका जिला उपाध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार जिला उपाध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, शिवशंकर श्रीवास्तव ऑडिटर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ जिला उपाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, संतोष निगम जिला उपाध्यक्ष, जयकृष्ण लाल गोरख श्रीवास्तव एडवोकेट जिला सचिव, अरुण वर्मा एडवोकेट जिला सचिव, संजीव श्रीवास्तव राजू जिला उपाध्यक्ष, अमर श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, रुद्र प्रताप सिंह आरपी चांदमारी जिला सचिव, अनीश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव तारापुर कॉलोनी जिला सचिव, अमित श्रीवास्तव भंडारी जिला उपाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव नगर पालिका जिला सचिव बनाये गये। साथ ही अन्य लोगों को पदाधिकारी मनोनीत किया गया जिस पर उपस्थित लोगों ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular