Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव को स्वजातीयों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर ने पूर्व अध्यक्ष डा० अशोक अस्थाना के आवास पर शोकसभा किया जहां समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर समिति सहित कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने दिनेश जी के सामाजिक कार्यों एवं कुशल व्यवहार के कई संस्मरण बताये। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मृतक के आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को साहस दें कि वह अपने परिवार को संभाल सके। समिति के संस्थापक इं. आरडी श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ अशोक अस्थाना, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा में डॉ रवि श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित अस्थाना, राजेश तिवारी, आलोक रंजन सिन्हा, चंचल श्रीवास्तव, चून्ना अस्थाना, भालेंद्र श्रीवास्तव, गिरिवर अस्थाना, जेपी श्रीवास्तव, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ आनंद मोहन अस्थाना, समिति के महासचिव विपनेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष दयाल शरण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular