Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नमो युवा चौपाल का आयोजन करके दी गयी जानकारी

सोनू गुप्ता
रामनगर, जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में कुत्तुपुर ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को नमो युवा चौपाल का आयोजन हुआ जहां मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे है। अच्छी सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोदी और योगी की सरकार की देन है। पूर्व की सरकारों का तुलना कर लीजिए। आज की सरकार से कोई ऐसा घर नहीं बचा होगा जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ न मिला हो। कोरोना काल में वैक्सीन डोज प्राण बचाने के लिए देश के अमूमन लोगों को दिया गया। राजनीति सेवा का माध्यम है। भाजपा जनसेवा का व्रत लेकर विश्व के जनमानस के सेवा में जुटी है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के निर्देश पर मछलीशहर सांगठनिक जिले में 360 जगहों पर चौपाल लगेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मानिर्भर युवा ही देश का भाग्य विधाता बनेगा। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि के साथ युवाओं को सरकार की उन योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है जिससे युवा लाभान्वित हो सके। अमूल डेरी करखियाव पिण्डरा वाराणसी में सरकार के लाखों किसानों को दुग्ध आन्दोलन से जोड़कर उनके आय को दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। कम से कम 1 लाख युवाओं को रोजगार देने जा रही है। लक्ष्य 400 लोकसभा सीट का पूरा होगा। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामदास पटेल एवं संचालन प्रिन्स सिंह अंकित ने किया। इस अवसर पर प्रधान कैलाश नाथ गुप्ता, स्कन्द पटेल, अभिषेक सिंह रामपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, विजय नाथ दुबे, सुधीर सिंह, रजनीश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular