Monday, April 29, 2024
No menu items!

इनर व्हील महिला सदस्यों ने वन विहार में किया पौधरोपण

जौनपुर। विश्व की पहली अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील की इकाई संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा सावन के महीने में घिर घिर आई रे बदरिया…। कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वृहद पौधरोपण किया। संस्थाध्यक्ष सरोज सिंह ने अगली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सम्बोधित किया। पेड़-पौधों को सुरक्षित करने व लगाने से नई पीढ़ी स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावण एवं शुद्ध वायु प्राप्त होगा। इनर व्हील की महिला सदस्य हम सब अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक हैं। एक मजबूत रिश्तों में सभी महिलाओं बांध रखा है।
संस्थाध्यक्ष सहित महिला सदस्यों ने वन विहार में पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी किया। कार्यक्रम का संचालन ममता मिश्रा एवं मृदुला सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज सिंह, सचिव शोभा सिंह, संध्या सिंह, पूनम मिश्रा, रंजना शुक्ला, दीपमाला जायसवाल, मृदुला सिंह, ममता मिश्रा, नीलम सिंह, मीना सिंह, रश्मि सिंह, मीना सिंह, अर्चना उपाध्याय, डॉ माधुरी सिंह, संगीता, पिंकी, रानी मिश्रा, वंदना, रंजना आदि की उपस्थिति रही। अन्त में सचिव शोभा सिंह ने सभी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular