Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बक्शा सभागार में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। रेकिट इंडिया एवं जागरण पहल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया। बक्शा सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। इसके बाद राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील पाण्डेय ने प्रदेश में संचालित डेटोल बनेगा स्वस्थ इण्डिया के अंतर्गत सेफर टॉयलेट फॉर आल & डायरिया नेट जीरो कार्यक्रम के बारे में संक्षेप में बताया।
मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान को ऊंचाई देने हेतु और गांव-गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्राणपण से समर्पित रेकिट और पहल संस्था की स्वयंसेवी स्वच्छता प्रहरी महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित समारोह अपनी सार्थकता को प्राप्त कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लक्ष्मी सिंह ने स्वच्छता प्रहरी के रूप में सशक्त महिलाओं के प्रयासों की प्रसंशा करते हुये कहा कि यह स्वच्छता प्रहरी महिलाएं अपने चारों ओर व्यवहार परिवर्तन की मुहीम चला रही है जो अपने आप में अद्वितीय हैं।
डा अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये प्रदेश में उनकी अहम भूमिका की सराहना किया। साथ ही कहा कि आज यहाँ 100 महिलाएं पूरे जिले का प्रतिनिधि कर रही हैं और परिवर्तन उत्प्रेरक के रूप में जानी जा रही है।
अंजू पाठक वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आज यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का जीता जगता उदहारण है। विकास खंड अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है। यह निरंतर लोगों को प्रशिक्षित और जागरूक कर रहे हैं और स्वच्छ, स्वस्थ और डिजिटल जीवन से जुड़ने के अभियान से जोड़ रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख बक्शा मनोज यादव ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये उनके समर्पण की सराहना किया। साथ ही कहा कि वास्तव में न केवल महिलाओं के लिये, बल्कि भारत जैसे युवा राष्ट्र में युवाओं के लिए भी आज महिलाएं एक ‘रोल-मॉडल’ के रूप में स्वयम को साबित कर रही हैं।
सांसद ने चयनित महिलाओं को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ के प्रतिक के रूप में DNZ बॉक्स दिया।
पहल के ज़िला समन्वयक विशाल सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा जौनपुर में लगभग 500 स्वयंसेवी महिलाओं को WHO द्वारा सुझाए गए दस्त प्रबंधन के सात सूत्र पर प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि सहित सभी महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बैनर पर अपने विचार और हस्ताक्षर किये जो समाज में महिलाओं की सहभागिता और भागीदारी का प्रतिक बना।
कार्यक्रम का संचालन केशरी और धन्यवाद ज्ञापन पहल के राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर भूपेश सिंह, सूर्य प्रकाश चौबे, अवनीश दुबे, विकास गौतम, राजेश यादव, राजेश दुबे ब्लाक कोऑर्डिनेटर पहल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular