Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर में पहली बार मनाया गया जौनपुर दिवाली फेस्टिवल

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के एक मैरेज लॉन में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा साल्वेशन अस्पताल एवं सिद्धिविनायक द्वारा प्रायोजित दिवाली फेस्टिवल का आयोजन हुआ। पारिवारिक माहौल में रंग—बिरंगे आयोजन हुये जहां सर्वप्रथम अतिथियों ने फुलझड़ी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े वितरण करके उनको सम्मानित करते हुये नारी सशक्तिकरण का भी सम्मान हुआ जिसमें सरल महेश्वरी, अंजू पाठक, विदिशा जायसवाल, उर्वशी सिंह, स्वीटी जायसवाल शामिल रहीं। खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ जिसमें क्रिकेट कोच विवेक यादव के अलावा और खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह, पीसीएस अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह रहे। स्वागत भाषण आयोजक मिनाज शेख एवं आभार डॉ विवेक श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने में सोनल श्रीवास्तव मैसेज यूपी क्वीन एवं काजोल सोनकर रहीं।

प्रतियोगिता में बेस्ट पंक्चुअलिटी का अवार्ड देवेंद्र खरे का परिवार रहा। बेस्ट रैंप वॉक फैमिली अवार्ड दीपक श्रीवास्तव का परिवार रहा। बेस्ट सब्जी भेजो अवार्ड विष्णु गौड़ एवं मनीष सेठी रहे। बेस्ट चाइल्ड अवार्ड आराध्या सिंह रही। बेस्ट पति को पत्नी द्वारा साड़ी पहनो अवार्ड विनोद अग्रहरि परिवार रहे। बेस्ट जोड़ी अवार्ड विष्णु सहाय परिवार रहा। बेस्ट मेल शिवम गुप्ता एवं बेस्ट फिमेल नेहा सिंह रहीं। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल एवं सलमान शेख और सागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अमित गुप्ता, डॉ संदीप पांडेय, अमित गुप्ता, निखिलेश सिंह, दुर्गेश सिंह, जावेद अहमद, अनिल अस्थाना, रामजी जायसवाल, शशांक सिंह, आरिफ हबीब, कमर हसनैन दीपू, छाया सेठी, विभा सिंह, राखी सिंह, शोभना सिंह, पूनम जायसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वरी गुप्ता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular