Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर निवासी समाजसेवी का मुम्बई में हुआ निधन

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी समाजसेवी इंद्र प्रकाश सिंह 60 वर्ष मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह बिजनेसमैन अमित सिंह के बड़े चाचा थे। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचम राजभर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह, सुनील यादव, सुबाष यादव, प्रशान्त सिंह दीपक आदि ने घर पहुंचकर शोक संवेदना जताया। वहीं काफी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर शोक प्रकट करते हुये परिजनों को सांत्वना दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular