Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई परिवार ने सैकड़ों जरूरतमन्दों में बांटा

  • समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे मुख्य अतिथि

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई द्वारा नि:शुल्क कंबल वितरण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। संस्था द्वारा नगर सहित आस—पास के क्षेत्र के 440 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रमुख समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे।
संस्थाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई द्वारा जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर टोकन के माध्यम से कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम बुधवार को नगर के कलेक्टरगंज में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्था का यह प्रयास अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था को मानवता की सेवा के लिए रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। माइसेम सीमेंट के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज आशीष सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और सौरभ सेठ ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ ने किया।
इस अवसर पर संतोष चौबे, पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ जायसवाल, दिनेश चंद्र गांधी, दिवाकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष निर्भय जायसवाल, दीपक, रवि अग्रहरि जायसवाल, आशीष जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, सचिव वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, अनूप सेठ, आदित्य अग्रहरि, डॉ बालाजी, संदीप यादव, दीपक सिंह, आशीष सोनी, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular