Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई शाहगंज सिटी ने तमाम जरूरमतन्दों को दिया कम्बल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में जेसीआई शाहगंज सिटी का नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। संस्था द्वारा नगर सहित आस—पास के क्षेत्र के 400 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी मौजूद थे।
संस्थाध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर टोकन के माध्यम से कंबल वितरित करती है। शुक्रवार को नगर के कलेक्टरगंज में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्था का यह प्रयास अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य है। विशिष्ट अतिथि संतोष अग्रहरि ने संस्था के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रमका संचालन पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अनूप सेठ ने किया।
इस अवसर पर अमित पाण्डेय, शिवांश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, प्रेम नारायण जायसवाल, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र गांधी, रूपेश जायसवाल, मनोज पांडेय, संजय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, सचिन वर्मा, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular