Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जेसीआई शाहगंज शक्ति ने संगीता जायसवाल को चुना अध्यक्ष

श्रद्धा सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी, लोगों ने किया स्वागत
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति का अध्यक्ष संगीता जायसवाल को चुना गया तो सचिव की जिम्मेवारी श्रद्धा सोनी को दी गई। यह निर्णय संस्था की पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से लिया गया। बीते वर्ष की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि संस्था का वार्षिक चुनाव हुआ। इस दौरान बीते वर्ष सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने वाली संगीता जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।

वहीं सचिव पद के लिए कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा सोनी ने आवेदन किया। इसके बाद पूनम जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि नई टीम से संस्था और पूरे नगर को ढेर उम्मीदें हैं। पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता ने अध्यक्ष और सचिव को बधाई देते हुए उन्हें बीते वर्षों से बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, रीता जायसवाल, डॉ मारिया फारूकी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular