Monday, April 29, 2024
No menu items!

झारखण्ड पुलिस ने कुर्की का नोटिस किया चस्पा

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनवल गांव में झारखण्ड पुलिस ने अभियुक्त मो. अहमद शाह के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान दोनों प्रान्तों की पुलिस मौजूद रही। मनवल गांव मोहम्मद अहमद शाह पुत्र सज्जाद शाह के खिलाफ 28 मई 2018 को झारखण्ड प्रान्त में एमवी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। तभी से अभियुक्त मोहम्मद अहमद फरार चल रहा है।

न्यायालय के आदेश पर झारखण्ड पुलिस सरायख्वाजा थाना पहुंची। जहां से इलाका पुलिस के साथ झारखण्ड पुलिस कर्मी राहुल कुमार अपने हमराहियों के साथ अभियुक्त अहमद के घर पहुंचे और गांव में डुगडुगी पीटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। दर्जनों पुलिसकर्मियों को देख गांव में हड़कम्प मचा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular