Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सुजानगंज, महराजगंज एवं बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता

  • मुठभेड़ में तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। सुजानगंज, महराजगंज व बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने 1 गौवंश/पशु तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज महेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष महराजगंज उ0नि0 दिव्य प्रकाश सिंह व थानाध्यक्ष बदलापुर उ0नि0 रोहित मिश्रा ने गौवंश/पशु तस्कर अब्दुल उर्फ सचिन नट पुत्र गुल्लू उर्फ बब्लू निवासी ग्राम चौरी थाना जलालपुर को को क्षेत्र के मटियाही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 देशी तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर तमन्चा की नाल में फंसा हुआ व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल बरामद किया। धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 महेश पाल सिंह थाना सुजानगंज, उ0नि0 दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना महराजगंज, उ0नि0 रोहित मिश्रा थानाध्यक्ष बदलापुर के अलावा उ0नि0 हिटलर खां थाना सुजानगंज, हे0का0 अरुण यादव, हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा थाना सुजानगंज, का0 संजय सिंह, का0 विवेक यादव, का0 चन्दन कुमार, का0 चन्द्र प्रकाश चौहान, का0 शशि चौहान, का0 विजय यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular