Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पत्रकार एकता संघ व मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने किया पौधरोपण

  • पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में विकास खंड करंजाकला के कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठवार के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व विशिष्ट अतिथि श्रवण यादव, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह और अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ पौधरोपण किया। साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र—छात्राओं को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। साथ ही कहा गया कि पेड़ पौधों से ही हमें छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है। हमें फल—फूल छाया व ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में फलदार, छायादार व पुष्प के पौधे लगाए गए। पत्रकार एकता संघ द्वारा 1 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार एकता संघ की सराहना करते हुये संघ के समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।
इसी क्रम में उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कक्षा 3 की छात्रा आकृति से हिंदी की किताब पढ़ाया। छोटी बच्ची ने हिंदी का पाठ पढ़कर सुनाया। इस पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर सराहना किया।
इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी वाराणसी मंडल राकेश शर्मा, जौनपुर जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, गोरखनाथ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आसिफ, वीरेंद्र यादव, सह सचिव वाराणसी मंडल सुरेंद्र यादव, सोहन यादव, अजीत यादव अध्यापक, पूनम प्रजापति, निधि सिंह, प्रतिमा मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular