Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली कलश शोभायात्रा

धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। शुक्रवार की दोपहर स्थानीय ब्लाक परिसर से ऐतिहासिक कलश यात्रा निकालकर सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुई। कलश यात्रा में क्षेत्र के हजारों महिला पुरूषों ने भाग लेते हुए श्री राम के नारे लगाकर पूरे मुफ्तीगंज बाजार को राममय कर दिया। संकल्प यात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि यह भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीराम अपने घर में 22 जनवरी को प्रवेश कर रहे हैं। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के ऐतिहासिक मंदिर में स्थापना के अवसर पर भक्तिमय वातावरण बनाना है।

कलश यात्रा में रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम सीता लक्ष्मण और हनुमान के साथ लगभग आधा दर्जन घोड़े और क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष हाथ में भगवा ध्वज लिये चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर केराकत कोतवाली प्रभारी रामजनम यादव व मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी युगल किशोर राय पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। कलश यात्रा में लोकेश शुक्ला, दीपक राय, हरिओम सहाय, निश्चय तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, राम प्यारे यादव, रंजित सिंह, सोनिया गिरी, आलोक राय, अजय राय, त्रिभुवन मौर्य प्रधान दिलीप मौर्य, अजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular