Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट के कन्यादान—सामूहिक विवाह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम मां शीतला चौकियां श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्यादान सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़ों की बड़े ही धूमधाम से शादी संपन्न की गई। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आशीष माली ने बताया कि मां शीतला चौकिया श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। यह कार्यक्रम शीतला चौकियां धाम के पास पानी की टंकी के पास बने मैदान में हुआ। इस विवाह महोत्सव कार्यक्रम की तैयारिया पहले से पूरी की जा चुकी थी। वर वधु पक्ष के लोगो के लिए विवाह संबंधित सारी समाग्री कार्यक्रम के आयोजक आशीष माली के सभी सहयोगी लोगों द्वारा दिया गया। सभी जोड़ों की बारात शीतला चौकियां धाम से गाजे—बाजे के साथ निकलने के पश्चात् विवाह मंडप पर पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विमल सेठ ने फीता काटते हुये नारियल तोड़कर बारात का सुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य संरक्षक रविंद्र सिंह व शीतला चौकियां धाम मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा, मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, विमल सेठ, सुजीत मौर्य, अमर जौहरी, जय प्रकाश सिंह, सुनील सोनकर, कमला प्रसाद मिश्रा ने मां शीतला माता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर लाल चुन्दरी वस्त्र चढ़ाते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सभी सभी 11 जोड़ों को मंच पर लाकर बारी—बारी से अपने जोड़े के साथ जयमाल कार्यक्रम संपन्न किया गया। बारातियों का स्वागत आशीष माली उनके सहयोगीगण ने किया। पूरी विधि—विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह समारोह संपन्न किया गया।
सभी नवदम्पत्ति ने 7 फेरों के सातों वचन अपने दांपत्य जीवन निभाने के वादे किए। अंत में परिणय सूत्र में बंधे दंपति बेटियों को डोली में बिठाकर आशीष माली अपनी बहन बेटियों को विदा किया। इस विदाई समारोह के दौरान पंडाल में मौजूद सभी अतिथियों की आंखे नम हो गईं। नम आंखों बहनों के प्यार भाव—विभोर में डूबे आशीष माली ने सभी नवविवाहित बहनों को विदा किया।
इस अवसर पर बीपी यादव, रविंद्र सिंह, सूरज सेठ, सुजीत मौर्या, मनोज मौर्य, डा शकुंतला यादव, टीटू यादव, राहुल सिंह, अजय विश्वकर्मा, अमित माली, श्याम लाल माली, मनोज माली, टप्पू पंडा, विकास मोदनवाल, विराज सैनी, गौरव तिवारी, सरदार तरनजीत सिंह, चंद्रदेव पंडा, मोनी पंडा, अजय पंडा, विजय पंडा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular