Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कायस्थ महासभा व संगत पंगत परिवार ने विवेकानन्द जी को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर व संगत पंगत जौनपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट एवं संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सह संगठन मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव व सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार थे जहां कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था जिन्होंने विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि जौनपुर नगर में एकमात्र स्वामी जी पार्क का बृहद सौंदर्यकरण कराया जाय। मोदी व योगी सरकार स्वामी जी के सपनों को पूरा कर रही है।

इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव उर्दू, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ नीलेश श्रीवास्तव, कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना, महासचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संरक्षक शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रदेश सह संगठन मंत्री संतोष श्रीवास्तव, संरक्षक उमाकान्त श्रीवास्तव पूर्व प्रिंसिपल, प्रदेश सह संगठन मंत्री आतिश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट ऑडिटर, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ संजय श्रीवास्तव, संरक्षक श्यामलकान्त श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष निगम, संरक्षक दयाशंकर निगम, अमर श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, युवा नेता मनीष श्रीवास्तव बच्चा आदि ने भी सम्बोधित किया।

इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय सभासद नन्द लाल यादव, सभासद बसंत प्रजापति, भाजपा नेता नवीन सिंह, भाजपा नेता राजेश चौहान आदि ने भी पुष्पांजिल अर्पित किया। कायस्थ समाज ने नगर पालिका प्रशासन से पार्क का नये सिरे से सुन्दरीकरण सहित संगमरमर पत्थर, लाइट व अच्छी छतरी निर्माण कराने की मांग किया जिस पर अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा मौर्य की तरफ से आये क्षेत्रीय सभासद नन्द लाल यादव ने आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular