Monday, April 29, 2024
No menu items!

कायस्थ महासभा का पदाधिकारी सम्मेलन 22 दिसंबर को

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जनपद शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित उनके आवास पर हुई जिसका संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव के जनपद आगमन पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव पदाधिकारियों संग संगठन की मजूबती बैठक व सदस्यता ग्रहण समारोह, पदाधिकारी सम्मान समारोह में शाम 6 बजे भाग लेंगे।

बताया गया कि 22 दिसम्बर को पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular