Monday, April 29, 2024
No menu items!

कायस्थ समाज ने शोकसभा कर बांके लाल जी को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। श्रद्धेय बांके लाल श्रीवास्तव एडवोकेट पूर्व पदाधिकारी कलेक्ट्रट अधिवक्ता संघ, पूर्व अध्यक्ष चित्रगुप्त सभा, संरक्षक कायस्थ समाज के निधन पर शोक सभा चित्रगुप्त धर्मशाला रुहटा में हुआ।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज चित्रगुप्त धर्मशाला निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे भुलाई नहीं जा सकती। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि बांके लाल समाज के प्रति जागरूक व समर्पित रहते थे। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि स्व बाके लाल श्रीवास्तव जी ने कायस्थ समाज जौनपुर को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। दीवानी अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि बाके लाल ने अधिवक्ताओं के हित की बहुत लड़ाई लड़ी थी।
कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव फूफा जी ने कहा कि बाके लाल की कमी समाज को खल रही हैं। कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि चित्रगुप्त धर्मशाला हित के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि हम सब सबके सुखदुःख में शामिल होते हैं, ये एक अच्छी परंपरा की सुरवात हुई हैं। बाके लाल के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।
श्रंद्धाजलि अर्पित करने वाले में संगत पंगत की महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अरुण श्रीवास्तव, कल्याण समिति के विजय श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा का संचालन राजेश श्रीवास्तव व धन्यवाद दीपक श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular