Monday, April 29, 2024
No menu items!

अज्ञात कारणों से लगी आग को केराकत पुलिस ने बताया शॉर्ट सर्किट

पुलिस की प्राथमिक सूचना में घटना की गलत तारीख की गयी है दर्ज
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित अप्पू गुप्ता पुत्र राम अवध गुप्ता की चने व दाने की गोमटी की दुकान में विगत बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसके बाद पीड़ित अप्पू ने अज्ञात कारण बताकर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। साथ ही किसी ने ट्यूटर पर उच्चाधिकारियों को ट्यूट कर मामले से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में होते ही हड़कंप मच गया जिसके जवाब प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने उच्चाधिकारियों को आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताते हुए उच्चाधिकारी को भरपूर गुमराह किया गया जबकि पीड़ित के मुताबिक उसके गोमती की दुकान में किसी भी तरह का विद्युत सप्लाई नही है।
वहीं कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आशीष त्रिपाठी जनरल डॉयरी में अज्ञात कारणों से आग लगने औऱ 75 हजार रुपये लागत की क्षति बताते हुए घटना आगामी 10मार्च की रात 12बजे दर्शाया गया है जबकि घटना 1 मार्च की देर रात्रि की है। बहरहाल जनरल डायरी पर लिखी गई गलत जानकारी व उच्चाधिकारी को ट्वीट पर दी गई अज्ञात कारणों की जगह शार्ट सर्किट बताने को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जायेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular