Sunday, April 28, 2024
No menu items!

खुटहन व खेतासराय पुलिस ने अन्तरजनपदीय गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • एक देशी तमन्चा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल व 1 मोबाइल बरामद

बृजेश यादव/राकेश वर्मा
खुटहन/खेतासराय, जौनपुर। डा. अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष खुटहन अरविन्द सिंह मय हमराही कर्मचारीगण व थानाध्यक्ष खेतासराय चन्दन राय मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर को पोटरिया मोड़ गभिरन से पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर मो0 आजम उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी ग्राम पटैला जनपद जौनपुर है जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर तथा 1 खोखा कारतूस 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। धारा 307, 34, 419, 420, 467, 468 भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह थाना खुटहन, थानाध्यक्ष चन्दन राय थाना खेतासराय, उ0नि0 सर्वजीत यादव, उ0नि0 शकील अहमद, हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 अजय प्रसाद गौड़, का0 सोनू मौर्या, का0 सत्येन्द्र यादव, का0 सुनील सिंह, का0 राजकुमार यादव, का0 शशांक त्रिवेदी, का0 विनोद प्रजापति, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अंकुर कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular