Monday, April 29, 2024
No menu items!

कृष्णकांत सोनी बने संस्कार भारती के अध्यक्ष एवं वीरेंद्र यादव महामंत्री

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती शाहगंज ईकाई द्वारा वार्षिक योजना बैठक रक्षा गार्डन में हुआ जहां मुख्य अतिथि के रुप में सुजीत श्रीवास्तव (महामंत्री काशी प्रांत) का सानिध्य प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में
दिलीप (संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विष्णु जी (महामंत्री संस्कार भारती जौनपुर) संरक्षक अरविन्द अग्रहरि, सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, सूरज (सह जिला प्रचार जौनपुर), वरिष्ठ समाजसेवी अनिल मोदनवाल, शाहगंज के गौरव अजेन्द्र अग्रहरी (प्रांतीय सदस्य काशी प्रांत) आदि रहे।

बैठक की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र यादव किया जहां कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात आनंद अग्रहरि ने शंखनाद एवं भुनेश्वर मोदनवाल ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। महामंत्री वीरेन्द्र यादव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन सत्र 2022—2023 के कार्यक्रम का व्योरा प्रस्तुत किया गया। अमित जायसवाल द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।

नये अध्यक्ष हेतु कृष्णकांत सोनी के नाम का प्रस्ताव दो पर्वेक्षक की अनुमति से राम अवतार अग्रहरि द्वारा रखा गया और भुवनेश्वर मोदनवाल द्वारा उनके नाम का अनुमोदन किया गया जिसे सभागार में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सहर्ष स्वीकार किया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से वीरेंद्र यादव को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने अपनी टीम में उपाध्यक्ष हेतु रचित चौरसिया, सीमा जायसवाल, शीम प्रकाश अग्रहरि, मंत्री हेतु श्रीश अग्रहरी, प्रवीन बरनवाल, आनंद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष हेतु अश्वनी अग्रहरि, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार कसेरा, प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम मोदनवाल, दीपक सिंह पत्रकार, विधा संयोजक संगीत में भुवनेश्वर मोदनवाल, चित्रकला में सतीश मोदनवाल, नाट्यकला में अनुपमा अग्रहरि, प्राचीन कला में सूर्य प्रकाश पाण्डेय, साहित्य में पवन तनय, भू अलंकरण हेतु मुकेश कसेरा मिक्की को शामिल किया।

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में जहां अध्यक्ष अमित जायसवाल के कार्यकाल की प्रशंसा किया, वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णकांत के आगामी कार्यकाल को सफल व स्वर्णिम बनाने हेतु अपने अनुभव सभी के सामने साझा किया। इसके बाद महामंत्री काशी प्रांत सुजीत श्रीवास्तव ने नवीन कार्यसमिति की घोषणा के साथ सभी पदाधिकारीयों को दायित्व बोध कराया। साथ ही अपने उद्बोधन में संस्कार भारती के कर्तव्य एवं अधिकार के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया। अन्त में नवीन अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने आभार जताया। इस अवसर पर श्रवन अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरी, सुशील सेठ बागी, अजय कुमार, पवन, शशांक शेखर, शिवशंकर अग्रहरि, कुसुम जायसवाल, अलका गुप्ता, नीतू मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular