Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं नेता जी की जयन्ती पर हुये विधि कार्यक्रम

विनोद कुमार/श्यामधनी यादव
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतमेसरा स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस इंटरमीडिएट कॉलेज में उनकी जयंती मनायी गयी जहां कॉलेज का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज एवं विशिष्ट अतिथि स्नातक एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं नेता जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, नाटक, एकांकी आदि प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नेता जी के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तो बच्चों ने नेता जी के जीवनी पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट अध्यापक हरिनाम सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट सुभाष चंद्र यादव ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, केराकत प्रभारी डॉ राम प्रवेश यादव, जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्यामधनी यादव, वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रकाश चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular