Monday, April 29, 2024
No menu items!

लेखपाल करा रहा बंजर खाते की जमीन पर कब्जा

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 दरीबा में बंजर भूमि को कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है इसमें लेखपाल की मिलीभगत है। उक्त मोहल्ले के सरिष्ट गिरी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी और बताया कि इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सदर तथा अधिशासी अधिकारी जफराबाद को दिया। बताया कि बंजर खाते की सत्यापित नकल में शासन द्वारा लिये गये निर्णय का जीओ लगाया गया था लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
गिरी ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल राजेश श्रीवास्तव धनउगाही के चक्कर में उक्त जमीन कब्जा करवा रहे हैं। उन्ही लोगों को गवाह बनाकर खनन कराके मिट्टी बेची जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular