Monday, April 29, 2024
No menu items!

धरती से वृक्ष खत्म होते ही जीवन भी समाप्त हो जायेगा: डा. यदुवंशी

  • जौनपुर के साहित्यकार ने जम्मू—कश्मीर में कृषि अधिकारी को दिया नीम का पौधा

जौनपुर। जिस दिन धरती से वृक्ष खत्म होंगे, उसी दिन लोगों का जीवन भी समाप्त हो जायेगा। उक्त विचार प्रख्यात साहित्यकार डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में विजयपुर स्थित कृषि प्रसार कार्यालय में व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में कितने लोगों का जीवन आक्सीजन की कमी के कारण समाप्त हो गया। समाज के हर तबके को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा, अन्यथा जीवन ही संकट में पड़ जायेगा। इसके पहले डॉ यदुवंशी ने विजयपुर, साम्बा के कृषि प्रसार अधिकारी उदय शर्मा को नीम का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर कृषि प्रसार सहायक सुभाष चौधरी, सुखविंदर सिंह, राजन शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, परमिंदर सिंह, शनि मौर्य, शुभम मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular